शिक्षक समस्याओं पर बनायी रणनिति

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक कर उन पर बिंदुवार चर्चा की गयी| इसके साथ ही उनके निस्तारण की मांग भी जिला प्रशासन से की गयी है|

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेकपुर आवास पर उनकी मौजूदगी में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया| निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर करने, संगठन के एक पद पर एक ही व्यक्ति का सिद्धांत लागू करना, के साथ ही प्रमुख शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गयी| इसके साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गयी कि आगामी चुनाव में विकलांग, निशक्त, गम्भीर रूप से बीमार आदि शिक्षकों की डियूटी ना लगायी जाये| मंडल कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य द्विवेदी, चन्द्रदीप सिंह यादव, महामंत्री सुनील कुमार दीक्षित आदि रहे|