श्री राम की शोभायात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता)अयोध्या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे भीड़ उमड़ी| श्रद्धालुओं नें शोभायात्रा व भंडारे के प्रसाद का लुफ्त लिया|

अमृतपुर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गयी | अमृतपुर प्रधान सचिन देव तिवारी के द्वारा हनुमान मूर्ति के पास भंडारे का आयोजन किया गया| ठाकुरद्वारा स्थल पर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान (लाला भैया) के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया|
अमृतपुर वाजपेयी चौराहे पर खीर का वितरण भंडारे में किया गया| राजपुर कस्बे में दुकानदारों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया| गलारपुर से प्रमोद राजपूत युवा मोर्चा

उपाध्यक्ष व सौरभ अग्निहोत्री के द्वारा श्री राम शोभा यात्रा कोटला झील ब्रह्मदेव बाबा के स्थान तक बड़ी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गयी| सुरेंद्र दत्त फिलिंग स्टेशन पर भी भंडारे का विशाल आयोजन किया गया| थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि अमृतपुर थाना क्षेत्र पुलिस लगातार भ्रमणशील रही, कही भी कोई समस्या नही हुई|




राजेपुर में निकाली गयी रामबारात
राजेपुर के अलीगढ़ से दुर्गा मंदिर से राम-लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के साथ राम बारात निकाली गयी| अलीगढ़ से राम बारात कड़क्का, विचपुरिया होती हुई राजेपुर कस्बा बाजार से वापस अलीगढ़ पहुंची| शोभायात्रा के स्वरूपों की कई जगह पुष्प वर्षा कर आरती भी उतारी गयी| थानाध्यक्ष राजेपुर कामिल खान ने जगह-जगह पर फल वितरित किये| इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सुंदर उर्फ भैया पंडित, श्यामवीर सिंह उर्फ पप्पू चौहान, सुमित तिवारी, मोहित तिवारी, गौरव सिंह, पूरन कुशवाहा व रवि कुमार आदि रहे|