26 विभागों की 69 योजनाओं का प्रदर्शन मिला खराब

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाली 26 विभागों की 69 योजनाओं में खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी ने बताया गया कि 15 वित्त राज्य आयोग, सहकारिता, पर्यटन, एम्बुलेंस 108, जिला उद्योग केंद्र की रैंकिंग सबसे खराब पायी गई है, इन विभागों से जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। प्रगति खराब होने का कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मीटिंग में बताया गया कि जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है| जिले की विधुत आपूर्ति में सुधार हुआ है| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए उपनिदेशक कृषि आदि रहे ।
विकसित भारत यात्रा का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम श्रंगीरामपुर ब्लॉक कमालगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारणवश वंचित रह गया है उसे योजना से जोड़ा जाये| कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भूदेव सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे |