न्यायालय में पेशी के दौरान बंदी की हालत बिगड़ी, भर्ती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय में पेशी पर आये बंदी की हालत अचानक बिगड़ गयी| जिससे अचानक हड़कंप मच गया| आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी बंदी अजीत कुमार को चोरी के एक मामले में थाना नवाबगंज पुलिस नें दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेजा था| सोमवार को वह न्यायालय फतेहगढ़ में पेशी के लिए जिला जेल फतेहगढ़ से लाया गया था| जहाँ ठंड के चलते उसकी हालत बिगड़ गयी| अचानक बंदी के जमीन पर गिरनें से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया| उसे पुलिस कर्मियों नें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से उसे बंदी बार्ड में भर्ती कर उपचार लिया शुरू किया गया |