मिक्सर मशीन पलटनें से चार मजदूर घायल, एक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/शमसाबाद संवाददाता) मिक्सर मशीन कोहरे के चलते पलटने से उस पर बैठे चार मजूदर घायल हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेंस नें उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सक नें एक मजदूर को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया|

थाना शमसाबाद के ढाईघाट से बीती रात लगभग एक बजे 24 वर्षीय गोबर्धन पुत्र ब्रह्मानंद, 40 वर्षीय ब्रजकिशोर जाटव पुत्र गुरु दयाल, 22 वर्षीय रमन जाटव पुत्र काशीराम निवासी उस्मानगंज जहानगंज व 30 वर्षीय रिंकू कश्यप पुत्र रामरतन निवासी कसाई नगला जहानगंज मिक्सर मशीन पर बैठकर वापस जा रहे थे| उसी दौरान कोहरा होने के कारण ओवरटेक करते समय मिक्सर मशीन रोड के किनारे पलट गयी जिससे उस पर बैठे चारों मजदूर घायल हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ शुक्रवार सुबह 6 बजे घायल ब्रजदयाल को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|