सपा सुप्रीमों नें किया ‘संघर्ष के 5 साल पत्रिका’ का विमोचन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के पांच साल के कार्यकाल के संघर्ष को दर्शाया गया है|

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के पांच वर्ष जिलाध्यक्ष के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष के पांच साल’ का लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विमोचन किया गया| पुस्तक में नदीम अहमद फारूखी के जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान फर्रुखाबाद सपा के
नेताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को दर्शाया गया है। विमोचन के दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, राम गोविंद चौधरी की भी मौजूदगी रही| पत्रिका का विमोचन में सपा सुप्रीमो नें कहा कि समाजवादी संघर्ष में फर्रुखाबाद हमेशा अग्रणी रहा है,उ न्होंने इस पत्रिका के विमोचन पर नदीम अहमद फारूकी के साथ समस्त संपादक मंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद के
लोग अब चुनाव में लग जाए और पार्टी द्वारा जिसे प्रत्याशी बनाया जाये उसे जिताने के लिए बूथ स्तर पर कम करें|
फर्रुखाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, लोकसभा प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी जितेंद्र सिंह यादव सिरौली वाले, जिला उपाध्यक्ष सौरव कटियार, विजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना,वरिष्ठ नेता यूनुस अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युद्ध ब्रिगेड सरदार तोषित प्रीत सिंह आदि रहे।