सर्विलांस प्रभारी का व्हाट्सएप किया हैक, हैकर मांग रहा पैसे

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साइबर अपराधी कितने बेखौफ हैं कि इसका अंदाजा लगाना कठिन है| रविवार को सर्विलांस प्रभारी का व्हाट्सएप हैक करनें के बाद साइबर अपराधी लोगों से पैसे की मांग कर रहा है| पुलिस मामले में पड़ताल में जुट गयी है|


दरअसल आम जनता को साइबरअपराध से बचाने के लिए जनपद में सर्विलांस सेल तैनात है | जो साइबर अपराध से जुड़े लोगों को न्याय दिलानें और अपराध करनें वाले साइबर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजनें में अहम भूमिका निभाती है| लेकिन जनपद में तैंनात सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार के व्हाट्सएप को ही साइबर अपराधियों नें हैक कर लिया| इसके बाद उनसे जुड़े लोगों से पैसे की मांग कर रहा है|
सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार नें बताया कि उनके व्हाट्सएप पर साइबर अपराधी पैसे मांग रहा है| पुलिस उसकी तलाश में पूरी ताकत के साथ लगी| जल्द आरोपी को दबोचा जायेगा|