सेन्ट्रल जेल में बहेगी ‘गिर’ गाय के दूध व घी की बहार, बिक्री भी होगी

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) ‘गिर’ गाय का दूध अमृत से कम नही होता| इस गाय के दूध में सभी औषधिय गुण पाये जाते हैं| जो कैंसर जैसे रोंगों को भी खत्म कर देती है और इस गाय का दूध पीने वाले को कैंसर नही होता है| लेकिन सामान्यत: गिर गाय जनपद क्या जनपद के आस-पास कम ही उपलब्ध है| लिहाजा आम आदमी को उसका दूध-घी नही मिलता| लेकिन सेन्ट्रल जेल में ओपन जेल सिस्टम के तहत गौशाला का निर्माण कर गिर
गायों को लाया गया है| जिसके दूध व घी की बिक्री आम जनता के लिए भी होगी| जेल के भीतर गिर गाय आनें से उसके दूध व घी की खरीद के लिए कारागार प्रशासन नें व्यवस्था भी करायी है | इस डेयरी पर ओपन जेल सिस्टम में चयनित हुए बंदी ही कार्य करेंगे और डेयरी से होनें वाली आमदनी को बंदियों में ही वितरण किया जायेगा|

रअसल सेन्ट्रल जेल यूपी की पहली ओपन जेल प्रणाली शुरू कर रही है| जिसके तहत ही सेन्ट्रल जेल में बंदी कल्याण एवं पुनर्वास सहकारी समिति द्वारा सेन्ट्रल जेल में गौशाला का निर्माण किया गया है| जिसके चलते जेल में राजस्थान से 10 गिर गायों को लाया गया है| गायों के आनें से जेल के बंदियों और जेल कर्मियों में उत्साह देखा गया| गायों से होनें वाली आमदनी को ओपन जेल में कार्यरत बंदियों को ही दिया जायेगा|

गिर नस्ल की गायों की खासियत: गिर नस्ल की गायें गुजरात के गिर जंगलों में पाई जाती है। इनकी कद-काठी मजबूत होती है। देसी नस्ल की गायों में ये अधिक दूध देती हैं। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। ये गर्म स्थानों और विपरीत परिस्थितियों में भी रह सकती हैं| और 10 से 15 किलो दूध आसानी से देती हैं।

गिर गाय के दूध के लाभ, कैंसर की बीमारी के लिए रामबाण
गाय के दूध के लाभ हम सभी ने बचपन से लेकर आज तक सुने हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भारत में पाई जाने वाली गिर गाय के दूध में स्वर्ण के गुण भी मौजूद होते हैं। गिर गाय के दूध के लाभ संपूर्ण स्वास्थ्य पर देखने को मिलते हैं। सेन्ट्रल जेल के गौशाला की व्यवस्था देख रहें पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज दुबे नें बताया कि गिर गाय के दूध में गिर के दूध से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और बीमारी लगने का खतरा कम रहता है। गिर गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 तरह के विटामिन, 21 तरह के एमिनो एसिड, 11 तरह के चर्बीयुक्त एसिड, 25 तरह के खनिज तत्व, 16 तरह के नाइट्रोजन यौगिक, 4 तरह के फास्फोरस यौगिक, 2 तरह की शर्करा पाई जाती है। गिर गाय के दूध में 97 प्रतिशत ए 2 प्रोटीन होता है जो कई खतरनाक रोगों से बचाव करने में मदद करता है। गिर गाय के दूध में 4.5 से 6 प्रतिशत तक फैट मौजूद होता है। गिर गाय के दूध में कैंसर विरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं।
प्रदेश में ‘गिर’ गाय पालनें की पहली जेल बनी केन्द्रीय कारागार
सेंट्रल जेल प्रदेश की पहली ओपन जेल बनाने वाली जेल बनेगी साथ ही में प्रदेश की किसी भी जेल के गौशाला में गिर गाय का पालन नही हो रहा है| जिससे सेन्ट्रल जेल गिर गाय पालनें की पहली जेल बनेगी| वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पाण्डेय के निर्देशन में उप कारापाल सुरजीत सिंह गौशाला की व्यवस्था की देख-रेख कर रहें है|
मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं गौशाला का शुभारम्भ
जेल में ओपन जेल सिस्टम के तहत खोली गयी गौशाला का सीएमयोगी शुभारम्भ कर सकते है| जिसकी तैयारी तेजी से जेल विभाग कर रहा है|
110 रूपये किलो दूध व 3100 रूपये किलो मिलेगा घी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पाण्डेय नें जेएनआई को बताया कि प्रदेश की सभी सेंट्रल जेलों में डेयरी संचालित हैं| सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ की डेयरी में गिर गायों को लाया गया है| उसके उत्पाद दूध, घी, पनीर आदि जन सामान्य के लिए उपलब्ध होगा| जिसे आम जनमानस को बिक्री किया जायेगा| जिसका लाभांस बंदियों को ही मिलेगा| गिर गाय के लिए अलग से गौशाला बनायी गयी है| जेल गेट के बाहर बने जेल उत्पाद केंद्र पर दूध व उसके उत्पादों की बिक्री की जायेगी| आम जनमानस जारी किये गये व्हाट्सअप नम्बर से भी 9454418252 केबल जानकारी कर सकते है|