चौकी इंचार्ज के पैर पर चढ़ा ट्रक, गंभीर घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जाम खुला रहे चौकी इंचार्ज ट्रक की चपेट में आनें से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ उनका उपचार किया गया|
थाना कादरी गेट की चौकी पांचाल घाट के प्रभारी अमित शर्मा इटावा बरेली हाईवे पर लगे जाम को खुलवा रहे थे| उसी दौरान एक ट्रक चौकी प्रभारी के पैर पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल चौकी इंचार्ज को लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया| जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला भी लोहिया अस्पताल में आ गये|