प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी में निकाली शोभा यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। इसी के तहत मसीही धुनों के बीच प्रभु ईशु की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी| जिसमे भ्रष्टाचार से दूर रहने और मेल मिलाप एवं प्रेम का सन्देश दिया| 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।

क्रिसमस को लेकर फतेहगढ़ चौराहे से फर्रुखाबाद चौक तक मसीह समाज ने भव्य शोभा यात्रा निकाली | शोभायात्रा भोलेपुर, आवास विकास, बढ़पुर, लाल दरवाजा, नेहरु रोड़ होते हुए चौक पर पंहुची| शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही | मजूसी तीन घोड़ो पर सवार होकर चल रहे थे | जिसके बाद युसूफ स्वर्ग दूतों के साथ रथ पर सवार थे | माता मरियम, राजा हैरोदेस, गडरिया व सांता क्लॉस बच्चों को गिफ्ट बाँट रहे थे | प्रभु यीशु मसीह की चरनी में स्वर्ग दूत साथ चल रहे थे | शोभा यात्रा में जनता को भ्रष्टाचार से दूर रहने और मेल मिलाप एवं प्रेम का सन्देश दिया गया| शोभा यात्रा में युवाओ से लेकर बुजुर्गो के चेहरो पर रौनक और रुमानियत दिखायी पड़ रही थी| कहीं सांताक्लाज बच्चो को टाफी और चाकलेट बाँट रहे थे चारो तरफ बस प्रेम ही प्रेम झलक रहा था| शोभा यात्रा में पादरी जयपाल मैसी, पादरी स्टीफन मसीह, पादरी किशन मसीह, रितेश ओलिव सिंह, विजय दयाल, शशि सिंह, वीना साइमन, अजय लाल, प्रियंका लाल आदि रहे |