खबर का बड़ा असर: सातनपुर मंडी रोड़ का निर्माण कार्य शुरू

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते काफी समय से तालाब में तब्दील चल रही सातनपुर आलू मंडी की सड़क की खस्ता हालत पर जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| खबर का असर हुआ और शुक्रवार से सड़क निर्माण साम्रगी पंहुच गयी| जिससे अब किसानों और राहगिरों को काफी राहत होगी|
दरअसल सिंह बाहिनी कालोनी से आलू मंडी तक सड़क पर जगह-जगह गड्डे है| जिनमे पानी भी भरा रहता है| सड़क पर प्रतिदिन वाहन पलटते हैं| जिससे लोग चुटहिल भी हो रहे थे| बीते 11 दिसंबर को आपके प्रिय समाचार JNI NEWS में सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया| जिससे महीनों से अटके पड़े सड़क निर्माण कार्य की तरफ अधिकारियों का ध्यान गया| शुकवार को मंडी रोड़ पर सीसी सड़क निर्माण की सामग्री पंहुच गयी| जिससे लोगों में खुशी की लहर है| सड़क 970 मीटर सीसी निर्माण होगी| जिसके लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपये का बजट है|
यह खबर हुई थी प्रकाशित पढ़ेंअब नही चला जाता यह गड्ढे और ये रास्ता…