मोदी नें लिया विकसित भारत का संकल्प

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के बढ़पुर विकासखंड के ग्राम रसीदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गयी |
मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मोदी ने भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है, उन्होंने विश्व के विकसित देशों की कतार में भारत को खड़ा करने के लिए प्रण लिया है और उनके इस प्रण को पूरा करने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है। राज्य सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया आज कोई भी बड़े से बड़ा अपराधी गरीब का अहित करने का प्रयास नहीं कर सकता है वर्तमान में विपक्ष मुद्दाहीन हो चुका है वह जाति और धर्म के आधार पर देश के जनमानस को बांटने का प्रयास कर रहा है| उन्होंने पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र नवजात शिशु का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिला की गोद भरायी की। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने भी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। संबोधन आरंभ होने से पूर्व बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रकाश पालने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम सरकार की योजनाओं से वंचित पत्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए हो रहा है|
संचालन एडीओ सत्यनारायण सिंह ने किया। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, फतेहचंद वर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, शिवांग रस्तोगी,डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, सीडीओ सीमा भदौरिया, वीडीओ बलराम सिंह आदि रहे|