मार्ग दुर्घटना में पशु व्यापारी नें तोड़ादम, पुत्र घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में पशु व्यापारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दुर्घटना में उसका पुत्र भी घायल हो गया |
कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर निवासी रामप्रताप अपने पुत्र विशाल के साथ इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित कारगिल पेट्रोल पम्प पर तेल लेनें गया था| उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नें दोनों को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे रामप्रताप की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका पुत्र विशाल घायल हो गया | विशाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया| जहाँ उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया| मृतक की माँ रामकली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अपराध निरक्षक निर्भय सिंह व एसएसआई नरवीर सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया|