रोड़बेज नें पिकअप को मारी टक्कर, मूंगफली व्यापारी की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तेज रफ्तार रोड़बेज से पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी| जिससे पिकअप सबार पांच लोग घायल हो गये| जिसमे से गंभीर एक घायल जो लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
जनपद कासगंज नगलाटटी निवासी देश राज सिंह बीते 6 दिसंबर को राजू पुत्र तेजपाल की पिकअप से जलालाबाद शाहजहाँपुर मुंगफली खरीदनें जा रहा था| थाना राजेपुर के मुडडनपुर की मढैइयन के पास बीती रात लगभग 12 बजे गुजरे तो सामने ट्रक खड़ा होनें से चालक नें गाड़ी रोंक ली| उसी दौरान पीछे से आयी तेज रफ्तार रोडबेज नें पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी| जिससे पिकअक आगे खड़े ट्रक में घुस गयी| जिससे उसमे बैठी पांच सबारियां घायल हो गयी| देशराज को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| दो घंटे के बाद चिकित्सक ने देशराज को मृत घोषित कर दिया| जिसमे अन्य तीन सबार भरत सिंह, पप्पू व श्रीनिवास घायल हो गये| उनका भी उपचार किया जा रहा है| पुलिस नें मृतक देशराज के पुत्र होडल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया | जांच दारोगा मोहन सिंह को दी गयी है| थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज नें बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|