पत्नी के मायके जानें से नाखुश युवक नें लगायी फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) पत्नी के मायके चले जाने से खफा युवक नें फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे लेकर जाँच की |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी 26 वर्षीय भूरे राजपूत किसान था| कुछ दिन पूर्व पत्नी मायके चली गयी| पति ने कई बार फोन करने के बाद जब पत्नी घर पर नहीं आयी वह बच्चों के साथ मारपीट करने लगा बच्चों ने टेलीफोन पर मां को अवगत कराया कल मां विनीता देवी ग्राम नगला हीरा सिंह और अपने तीन बच्चों को साथ लेकर चली गई। इस घटना से आहत पति बीती रात नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में अपने अंगोंचे से छेद में डंडा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने परिजनों से अलग मकान बनाकर रह रहा था सुबह मृतक की मां राम पोथी देवी अपने पुत्र के घर पहुंची और दरवाजे को खोला तो उसकी चीख निकल गई दरवाजे के सामने ही उसके पुत्र का शव फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों को जानकारी हुई नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल राजपूत ने थानाध्यक्ष को सूचना दी|
अनिल राजपूत नगला हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे थाना ध्यक्ष जेपी शर्मा तथा फॉरेंसिक टीम के लोगों ने जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी विनीता देवी जिनका मायका अकलगंज मऊदरवाजा में रहने वाली है। मृतक के बड़ी पुत्री 13 वर्षीय वन्दना, 5 वर्षीय नन्ही देवी, 3 वर्षीय आर्यन है| मृतक के पिता लज्जाराम की 12 साल पूर्व मौत हो गई थी| मृतक की मां रामपोथी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई रामवीर ने थाना पुलिस को फौती सूचना दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।