कंबल व व्हील चेयर मिली तो खिले जरूरतमंदों के चेहरे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सोमवार को गरीबों को कंबल वितरित करनें के साथ ही दिव्यांगो को व्हील चेयर भी दी गयीं| जिसे पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। तकरीबन एक सैकड़ा लोगों को कंबल का वितरण किया गया|
सेवा परमो धर्म: फाउन्डेशन के उपाध्यक्ष केदार साह नें ग्राम बाग रठौरा में कंबल का बितरण किया| उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष कंबल वितरण किये जाते हैं | इस बार एक सैकड़ा कंबल, 11 दिव्यांगो को व्हील चेयर व मिठाई का वितरण किया गया | इस दौरान विमल दीक्षित, सत्य प्रकाश पाठक, अर्जुन सिंह, इंद्रेश सिंह, कोषाध्यक्ष आदित्य राणा, सचिव पंकज कुमार, हिमांशु व शिव दीक्षित आदि रहे|