माफिया अनुपम दुबे की 10 करोड़ कीमत की और अचल सम्पत्ति कुर्क

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस लगातार माफिया अनुपम दुबे पर शिकंजा कसती जा रही है| सोमवार को अधिकारियों नें एक आवासीय भवन व 5 प्लाट कुर्क किये|

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सीओ प्रदीप कुमार व तहसीदार श्रद्धा पाण्डेय नें फतेहगढ़ के मोहल्ला दालमंडी में पंहुच अनुपम दुबे द्वारा क्रय किया गया एक आवासीय भवन कुर्क कर लिया | इसके साथ मोहल्ला चौरासी में भी थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार व तहसीदार की मौजूदगी में प्लाट कुर्क किये गये| एसपी भारी पुलिस बल के साथ अनुपम दुबे के मोहल्ला कसरटटा स्थित मकान के पास से पैदल गुजरे|
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि माफिया पर अब तक लगभग 63 मुकदमें विभिन्य मामलों में पंजीकृत हैं| गैंगेस्टर एक्ट में अब तक लगभग 113 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गयी है| जिसे माफिया नें अबैध तरीके से कमायें गये रूपये से क्रय किया था| माफिया 1990 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है| सोमवार को एक भवन व पांच प्लाट कुर्क किये गये जिनकी अनुमानीय कीमत 10 करोड़ है| अनुपम की अब तक लगभग 50 सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी हैं | उन्होंने बताया कि अबैध ढंग से कोई भी सम्पत्ति अर्जित करेगा उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्पत्ति कुर्क की जायेगी |