गोली लगनें से शिक्षक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अचानक गोली लगनें से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया| मामले में वह अपने घर के पुलिस को तहरीर दी| पुलिस तहकीकात कर रही है|
थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी अजीत यादव पुत्र चन्द्र शेखर यादव पेशे से शिक्षक है| उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुत्ते को खाना देनें गये थे | उसी दौरान उनके हाथ की कोहनी में अचानक गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये | परिजनों नेदरवाजा खोलकर देखा तो कोई नही मिला मौके से एक खोखा बरामद हुआ| आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार नें बताया कि तहरीर मिली है जाँच की जा रही है|