प्रदेश में आज स्लॉटर हाउस और मांस की दुकानें रहेंगी बंद

LUCKNOW UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी मंडल आयुक्त नगर आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा क‍ि महावीर जयंती बुद्ध जयंती गांधी जयंती शिवरात्रि महापर्व और साधु टी एल वासवानी की जयंती पर प्रदेश भर में सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखे जाएं।

जीवों की हत्या बंद करने के लिए जीवन पर्यन्त आंदोलन चलाने वाले साधु टीएल वासवानी की जयंती के मौके पर शनिवार को प्रदेश भर में मीट की दुकानें और पशुवधशालाएं बंद रहेंगी। नगर विकास विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साधु वासवानी मिशन के संस्थापक की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।