पालिका कर्मियों से धक्का-मुक्की कर गौवंश ले जानें में तीन फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन पालिका कर्मियों से धक्का-मुक्की कर गाड़ी में लदे गौवंश छुड़ा ले जानें के मामले में ईओ की तहरीर पर पुलिस नें तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
दरअसल नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार नें बताया कि 22 नवंबर को फतेहगढ़ चौराहे, स्टेडियम होते हुए आफिसर कालोनी मोड़ तक आवारा गौवंश पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था| आठ गौवंश कैचर में पकड़ भी लिए गये थे| उसी दौरान ग्वाल टोली निवासी पिंटू फौजी, हाथी व बव्वन के साथ अन्य 10-12 अज्ञात लोग आ गये| उन्होंने आफिसर कालोनी मोड़ पर गाड़ी (कैचर) को घेर लिया| कैचर का शीशा तोड़ दिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विजय शुक्ला लिपिक व अन्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर सभी गौवंश को उतार ले गये| जाँच दारोगा राकेश सिंह को दी गयी है|