शुकरुल्लापुर ब्रिज से गिरकर दम्पत्ति गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से बाइक सबार दम्पति उझलकर पुल से नीचे गिर गये| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खगऊं निवासी 35 वर्षीय शनि यादव गुरुवार दोपहर पत्नी नीलू यादव को दवा दिलाने कायमगंज बाइक से जा रहे थे| जब वह शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे तो उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सबार दम्पत्ति के टक्कर मार दी| जिससे दोनों पुल नें नीचे गिर गये| जिससे दम्पत्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गये| घायल शनि के बुआ के पुत्र शिवम नें उसकी पहचान की| उन्हें सीएचसी बरौन में भर्ती किया गया| जहाँ से लोहिया अस्पताल में लाया गया| लोहिया में ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी नें उनका उपचार किया|