दलित पर जानलेवा फायरिंग में तीन भाईयों सहित चार पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात भूमि विवाद में प्रधान के चचेरे भाई के बटाईदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था| मामले में पुलिस नें तीन सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| फिलहाल गाँव में सन्नाटा पसरा है| वहीं भीतर-भीतर घटना राजनैतिक रूप भी ले रही है| फिलहाल गाँव में सन्नाटा पसरा है| लोग सहमे हुए है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सुन्दरपुर के प्रधान राजू यादव के चचेरे भाई श्याम बिहारी पुत्र रामबरन नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह प्रधान राजू के वटाइदार पिंटू पुत्र कल्लू जाटव निवासी सलेमपुर के साथ खेत जुतवा रनवंबर की शाम लगभग 5 बजे हे थे| उसी दौरान22 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे आरोपी मनफूल, हरीशचन्द्र, शिवरतन पुत्र वीरपाल कुशवाह व उमेश पुत्र हरीशचन्द्र निवासी सुन्दरपुर आ गये| आरोपी गाली-गलौज करनें लगे| जब श्याम बिहारी व पिंटू मौके से भागे तो आरोपियों नें जान लेवा फायरिंग कर दी | जिससे पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया| आरोपी मौके से फरार हो गये| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 504, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच सीओ सिटी प्रदीप कुमार को दी गयी है |