सेवावृत दिवस पर 82 जोड़ों का होगा विवाह, 2 का होगा निकाह

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सेवावृत दिवस पर शनिवार को आयोजित होनें वाले सामूहिक विवाह समारोह की देर रात तक तैयारी चलती रहीं| इस बाद सामूहिक विवाह में 82 जोड़ें विवाह करेंगे जबकि दो जोड़ो का निकाह कराया जायेगा|
पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के द्वारा प्रतिवर्ष सेवावृत दिवस पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष भी सामूहिक विवाह की तैयारी पूर्ण कर ली गयीं हैं|