यातायात नियमों का पालन करें, नहीं होंगी दुर्घटनाएं

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में चल रहे यातायात माह के तहत प्रतिदिन लोगों को यातायात के नियमों के लिए जागरूक किया जा रहा है | टीएसआई नें बाइक सबारों को रोंककर उनका चालान नही किया बल्कि उन्हें नियमों का ज्ञान कराकर चेतावनी देकर छोड़ दिया| यह सब त्योहार को लेकर किया गया|


यातायात उपनिरीक्षक सरदार सिंह व दीवान विजय कुमार नें लाल दरवाजे पर तीन सबारियों, बिना हेलमेट, बिना अभिलेखों के बाइक चला रहे लोगों को रोंककर उन्हें यातायात के नियमों का पाठ पढाया| कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यदि हम यातायात नियमों का पालन नही करेंगे तो कभी न कभी दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे। यातायात नियम हमारे जीवन को बचाने के लिए हैं। हमेशा चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। बाइक में दो से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।