भूमाफियाओं को लाभ पंहुचानें में रिटायर्ड कानून-गो गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें अभिलेखों में हेरफेर कर भूमाफियाओं को अनुचित लाभ पंहुचानें के आरोपी रिटायर्ड कानून-गो को गिरफ्तार कर लिया|



थाना मऊदरवाजा में बीते 27 अगस्त 2020 को जालीसाजी व धोखाधड़ी आदि का मुकदमा दर्ज किया गया था | जिसमे आरोप था कि तत्कालीन कानून गो तहसील सदर जाहर सिंह नें नामान्तरण रजिस्टर का पन्ना बदलकर अलग से दूसरा पन्ना लगा आरोपियों द्वारा भूमि अपने नाम करायी गयी थी| मुकदमा की विवेचना में कानून-गो बजरिया सुभाष नगर निवासी जाहर सिंह का नाम प्रकाश में आया| जिसके बाद मंगलवार को रिटायर्ड कानून हो जाहर सिंह को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को जेएनआई को बताया कि आरोपी रिटायर्ड कानून हो को गिरफ्तार कर लिया गया है|