मार्ग दुर्घटना में पैथोलाजी कर्मचारी की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइक से साथियों के साथ घर जा रहे पैथोलाजी कर्मचारी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया| परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी 18 वर्षीय हिमांशु पुत्र विजय कुमार गाँव के ही रवि राजपूत की कृष्णा पैथोलॉजी पर कार्य करता था| वह पैथोलॉजी मालिक रवि उसके भाई गौतम के साथ बाइक से घर जा रहा था| संकिसा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सबारों को टक्कर मार दी| जिसके बाद गंभीर घायल हिमांशु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| फर्रुखाबाद ले जाते समय मार्ग में हिमांशु नें दम तोड़ दिया| मृतक के पिता नें दूसरी शादी पिंकी के साथ की थी| पहली पत्नी सीता देवी का हिमांशु पुत्र था| सीता की मौत हो चुकी है | सौतेली माँ माता पिंकी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें पुलिस को घटना की कोई सूचना नही दी |