भैरवघाट पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें भैरवघाट पुलिस चौकी का लोकर्पण किया| जिससे आम जन मानस को पुलिस सेवा समय से मिल सकेगी|
थाना कादरी गेट के तहत गंगा किनारे भैरव घाट मन्दिर के निकट भैरवघाट चौकी का बुधवार को फीता काटकर एसपी विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें लोकार्पण किया| सीओ सिटी प्रदीप कुमार लोकार्पण कार्यक्रम में विलंब से पंहुचे| एसपी नें बताया कि चौकी पर जल्द उपनिरीक्षक की तैंनाती की जायेगी | फिलहाल भैरव मन्दिर कमेटी नें चौकी निर्माण में सहयोग दिया |