सपा नें जयंती पर सरदार पटेल को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गयी । वक्ताओं नें उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया|


जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की सरदार पटेल ने कई छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर एक अखंड भारत की स्थापना की थी जिसे भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग जातियों और धर्म में वह वैमनस्यता पैदा करके अखंड भारत के सपने को चूर-चूर कर रही है| सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा की सरदार पटेल के पद चिन्हों पर वास्तव में समाजवादी पार्टी चल रही है| प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा की आपसी सौहार्द से ही हम सपा को आगे बढ़ा सकते हैं| पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सरदार पटेल और नेता जी मुलायम सिंह यादव की सोच में कोई बहुत फर्क नहीं था। दोनों एक ही सोच के नेता थे| जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने कहा की सरदार पटेल एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेता थे जो बिल्कुल निर्भीक होकर के निर्णय लेते थे। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जहान सिंह लोधी, युनूस अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी जितेंद्र यादव सिरौली, नि जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शशांक सक्सेना, रवी यादव सह मीडिया प्रभारी आदि रहे|


महानगर अध्यक्ष के आवास पर भी मनी जयंती
नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष सपा राघव दत्त मिश्रा के बजरिया आवास पर सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे जिले के लोकसभा के प्रभारी व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह ने अध्यक्षता की| महानगर अध्यक्ष नें कहा कि आज हम सब स्वतंत्र हवा में साँस ले रहे है इसमे सरदार पटेल का भी बड़ा योगदान है| विनीत कुशवाह नें कहा कि सरदार पटेल नें आरएसएस की घ्रणित विचारधारा को देश में प्रतिबंधित ही नही किया बल्कि देश को एक संदेश भी दिया | इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, प्रदेश सचिव डॉ. जितेन्द्र यादव,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, यूनिस अंसारी, कार्यक्रम प्रभारी दीपांशु कटियार आदि रहे|
बार एसोसिएशन सभागार में मनायी पटेल जयंती

फतेहगढ़ जिला एसोसिएशन सभागार में सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी| जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार राणा नें उनके जीवन पर प्रकाश डाला| महासचिव नरेश यादव नें कहा कि सरदार पटेल महान दूरदर्शी राजनेता, प्रशासकहोनें के साथ बैरिस्टर भी थे| कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र यादव नें उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोंने का कार्य किया|मनोज पटेल, मूलचंद राजपूत, गौतम वर्मा, कृष्ण कुमार, मो. अलीम , सुधांशु अम्बेडकर, राजीव दिवाकर आदि रहे|