ग्रामीण को पेट्रोल डालकर जलानें में दम्पति फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते दिन ग्रामीण को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था | उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था | घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|

थाना क्षेत्र केग्राम वीरपुर निवासी राजबेटी पत्नी राकेश कुमार नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उड़ीसा की एक विवाहिता महिला ममता और उसके पति नें पेट्रोल डालकर उसके पति को जला दिया| जिससे उनकी हालत गम्भीर हो गयी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर आरोपी महिला व उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली|
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया कि आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|