गर्भवती को पीटकर घर से निकाला, ससुर पर गंभीर आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया| महिला के भाई नें पुलिस को दी तहरीर में ससुर पर गंभीर आरोप लगायें हैं|

थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी रोहित कुमार पुत्र बच्चन लाल नें थाना पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन ममता का विवाह ग्राम भुसेरा निवासी सुलखान के पुत्र संतोष उर्फ विनय के साथ की थी| कुछ दिन तो सब ठीक चला लेकिन कुछ समय के बाद ममता का पति संतोष, ननद नन्ही देवी, शीतला व बसंती, जेठानी गीता व अमन पुत्र जसबंत, जसबंत पुत्र सुखलाल दो लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करनें लगे| 24 अगस्त 2023 को ममता को मारपीट कर घर से निकाल दिया| जब मौके पर जाकर ससुरालियों से कहा तो वह मारपीट करनें लगे| ममता का आरोप है कि उसके ससुर सुखलाल उसके साथ उल्टी-सीधी हरकत करते थे| अमर्यादित फोटो बनाते थे| कई बार अनैतिक कृत करनें का प्रयास किया| 23 अक्टूबर को ममता नें लोहिया अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया| जिसकी दो दिन बाद मौत हो गयी| उसे ससुराली देखनें तक नही आये|