डीएम नें नव निर्मित पेयजल परियोजना का किया औचक निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नव निर्मित पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
ग्राम राजा रामपुर मेंई व नगला चंदेल में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नव निर्मित पेयजल परियोजना का डीएम नें औचक निरीक्षण किया| डीएम को बताया गया कि पेयजल परियोजना के बन जाने से ग्राम नगला चंदेल एवं ग्राम राजा रामपुर मेई के 623 परिवारो को घर में शुद्ध व स्वच्छ पानी का लाभ मिल रहा है| 10 वर्ष तक जीवीपीआर संस्था पेयजल परियोजना की मरम्मत कराने का कार्य करेगी| जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को प्रत्येक माह मात्र 50 रू0 वाटर टेक्स जमा कराने हेतु जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान एइ साक्षी पांडेय, जीवीपीआर संस्था के अधिकारी आदि रहे|