प्रशासन को नही मिला स्टे आदेश, माफिया के होटल का ध्वस्तीकरण शुरू

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल गुरु शरणम् को लेकर स्टे आदेश आनें की खबर कोरी अपवाह साबित हुई | लिहाजा एक बार रोंकी गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शाम को पुन: तेजी के साथ शुरू कर दी गयी|

कारागार में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे नें ठंडी सड़क आकर यह दावा किया की उन्हें हाई कोर्ट से स्टे आदेश मिल गया है| लिहाजा उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की| कुछ देर बाद ही नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय और अधिकतर पुलिस बल मौके से हट गया| जिसके बाद यह खबर आयी की प्रशासन को इस्टे आदेश मिल गया है, लिहाजा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बंद कर दी गयी है| लेकिन कुछ देर बाद ही जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार खुद अधिकारियों के साथ मौके पर आ गये| वह उनके निर्देश के बाद पुन: ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गयी| कई जेसीबी होटल तोड़ने में लगायी गयी| टाइम सेंटर जिस ठेकेदार नें तोड़ा था उसी ठेकेदार को होटल तोड़नें का काम मिला है| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति नें बताया कि उन्हें कोई स्टे आदेश नही मिला है लिहाजा होटल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रशासन व पुलिस द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत कुख्यात माफिया अनुपम दुबे के गुरुशरणम होटल की ध्वंस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।