सपा के ‘बूथ जागरण संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी परखी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) आगामी 19 अगस्त को सपा का रात्रि प्रवास कार्यक्रम होना है| जिसको सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया| सभी नें कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किय|
नवाबगंज में 19 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व डॉ. जितेंद्र सिंह यादव द्वारा प्रस्तावित बूथ जागरण संवाद कार्यक्रम होना है| बैठक को लेकर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर की अध्यक्षता में नवाबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गयी। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी द्वारा बूथ जागरण कार्यक्रम के प्रमुख लोगों को बुलाकर हईपुर बेग में रात्रि प्रवास के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी। जिला महासचिव इलियास मंसूरी द्वारा टीम सहित कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया गया, साथ ही हईपुर बेग में सक्सेना परिवार में हुई नन्हेलाल की मृत्यु एवं श्रीकृष्ण कश्यप के घर शोक संवेदना भी प्रकट करने पहुंचे। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि लगभग एक हजार से अधिक लोगों के रात्रि प्रवास पर पहुंचने की संभावना है। प्रदीप यादव टीटू, अश्वनी यादव, संजीव प्रधान हरदुआ,अरविंद शाक्य, अरविंद कश्यप, सुमित शाक्य, शेर सिंह प्रधान आदि रहे|