बीजेपी जिलाध्यक्ष के अनुमोदन बिना ही मंडल कमेटी घोषित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हमेशा सख्त नियम का अनुपालन करानें वाली भाजपा इस बार कुछ अलग ही नजर आ रही है| जिलाध्यक्ष के अनुमोदन के बिना ही मंडल की कमेटी घोषित होनें से पुरानें पदाधिकारियों में रोष बढ़ गया है|
दरअसल विगत दिनों फतेहगढ़ नगर मंडल की कमेटी घोषित की जानी थी | लेकिन कमेटी में नये लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया | जिससे पुराने और जुझारू कार्यकर्ताओं नें असंतोष जाहिर किया | उन्होंने 7 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता से भेटकर कमेटी पर आपत्ति व्यक्त की थी| लिहाजा जिलाध्यक्ष नें मंडल अध्यक्ष को कमेटी घोषित करनें पर फिलहाल रोंक लगा दी| लेकिन जिलाध्यक्ष की रोंक फिलहाल नाकाफी साबित हुई| फतेहगढ़ नगर मंडल की 17 सदस्यों वाली कमेटी घोषित कर दी गयी| जिससे पूरे जिले में चक-चक मच गयी है| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि उनके बिना अनुमोदन के कमेटी कैसे बन गयी इसकी जानकारी ली जायेगी| नियमावली के हिसाब से ही कार्य होगा|