कार शोरुम दोबारा किया सील, दो करोड़ 47 लाख है बकाया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा ना करनें पर कार शोरूम तीन महीने बाद पुन: सील कर दिया गया| कार शोरूम के मालिक पर अभी दो करोड़ 47 लाख रूपये बकाया है|
दरअसल बीते 16 जून 2023 को तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें कोतवाली फतेहगढ़ इटावा बरेली हाई नेकपुर के निकट माई कार के शोरूम को सील किया गया था | जिसके बाद शोरुम के मालिक की तरफ से 50 हजार रूपये भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा किया गया था| लिहाजा उसके बाद तीन महीने का समय बकाया दो करोड़ 47 लाख 30 हजार रूपये का शुल्क जमा करनें के लिए 12 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया था | लेकिन बकाया शुल्क जमा ना करनें पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी शोरुम पर लेखपाल प्रमोद शुक्ला,अजीत द्विवेदी, संजीब दुबे, गौरव अग्निहोत्री, कुलदीप राठौर, अमीन नवीन दीक्षित, जेई वीके पाल आदि रहे|
पहले से ही खाली करा दिया गया शोरूम
दरअसल शोरूम के पीछे बनी वर्क शाप को सील करना था | लिहाजा भनक लगते ही शोरूम लगभग पूरा पूर्व में ही खाली करा दिया गया| जब तक अधिकारी मौके पर पंहुचे शोरूम में ना के बराकर सामान था| नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी नें जेएनआई को बताया कि बकाया शुल्क जमा ना होनें पर शोरुम को शील किया गया है|