बाइक स्टंटबाजी में युवक गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुलेट सबार स्टंटबाज को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| उसे उस समय पुलिस नें गिरफ्तार किया जब वह बुलेट के साइलेंसर से गोली की तरह आवाज निकाल रहा था|
थाना कादरी गेट के नगला मसेनी निवासी साहिल कुमार पुत्र शाशि कुमार सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करता था | जिसमे यातायात के नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ रही थी| लिहाजा पुलिस नें मामले का संज्ञान लिया | यातायात प्रभारी रजनेश कुमार व आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार नें उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया| बाइक पर 24,500 रूपये का जुर्माना लगाया है|