खबर का असर, विधायिका पति का आय प्रमाण पत्र निरस्त, लेखपाल से जबाब-तलब

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज विधायक के पति का आय प्रमाण पत्र असली निकला| जिसको लेकर अब लेखपाल पर शिकंजा कस सकता है| फिलहाल लेखपाल नो नोटिस जारी किया गया है|

दरअसल विधायिका डॉ. सुरभि के पति अजीत गंगवार का के नाम से एक आय प्रमाण पत्र बीते 27 फरवरी 2023 को जारी किया गया था| जिसमे उनकी वार्षिक आय एक लाख 20 हजार अंकित की गयी थी| जिसके हिसाब से उनकी मासिक आय 10 हजार रूपये महीने थी| लिहाजा खबर को जेएनआई नें प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| खबर का संज्ञान
लेकर तहसीलदार नें जब मामले की जाँच की तो आय प्रमाण पत्र असली निकला | जिसको जिस पर तहसीलदार नें उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया | वहीं सम्बन्धित लेखपाल से जबाब तलब किया गया है| वही सरकारी बेबसाइट पर लेखपपाल संजीब दुबे का नाम रिपोर्ट लगानें में अंकित है| अब लेखपाल से जबाब माँगा गया है कि आखिर यह कैसे हुआ | तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें जेएनआई को बताया कि उन्होंने आय प्रमाण पत्र की जाँच की | जिसमे वह असली निकला था | लिहाजा गलती मानते हुए उसे निरस्त किया गया है| इसके साथ ही संबधित लेखपाल से जबाब माँगा गया है|
इसे भी पढ़े- विधायिका के पति की मासिक आय 10 हजार महीना! आय प्रमाणपत्र वायरल