जिले भर में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में सोमवार को गांधी जयंती की धूम रही। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई गई। स्कूलों में रघुपति राघव राजाराम की धुन बजाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन व सत्र न्यायालय में ध्वजारोहण किया गया। गोष्ठियों में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। सार्वजनिक स्थलों की सफाई किया। राष्ट्रपिता के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। स्वच्छ भारत बनाने की शपथ ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल का स्मरण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें झण्डारोहण किया, इसके साथ ही राष्ट्रगान गाया गया| इसके साथ ही सभी अधिकारी व कर्मियों को शपथ भी दिलायी गयी| वहीं मंडलायुक्त अमित गुप्ता नें डीएम संजय सिंह के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की| गांधी जयंती समारोह के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह नें 46 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया| उन्हें माला,मैडल,टोपी पहनाकर व साल उढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी करायी गयी। मण्डलायुक्त ने ग्राम बलीपुर ब्लाक कमालगंज के विद्यालय/मार्गों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मण्डलायुक्त द्वारा विकास भवन गेट के निकट पहुॅचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र आदि रहे| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन में महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये| इसके साथ ही सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया |

बीजेपी नें गया रघुपति राघव राजा राम
भारतीय जनता पार्टी नगर पश्चिम के कार्यकर्ताओं ने टाऊन हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन किया। दिव्यांग बोर्ड के सदस्य अभिषेक त्रिवेदी, कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, विकास पाण्डेय, अजीत पाण्डेय,पुरुषोत्तम वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ राजपूत ,बिल्लू सक्सेना, भैयालाल शाक्य,सोनू श्रीवास्तव, अभिषेक वाजपेयी, चिक्कू ठाकुर, आदर्श मिश्रा आदि रहे।

पूर्व विदेश मंत्री नें गाँधी प्रतिमा पर चढाये फूल
पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद नें टाउन हाल पर स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की | पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, पुन्नी शुक्ला, वसिमुज्ज्मा खां आदि रहे|