सुंदर झांकी संग धूमधाम से निकाली भगवान आदिनाथ की रथयात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दिगम्बर जैन समाज द्वारा पर्युष्ण पर्व की समाप्ति पर बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। धर्म प्रेमियों द्वारा रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुक्रवार शहर के सघवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से श्री 1008 भगवान आदिनाथ की मनोहर प्रतिमा रथ पर विराजमान कर निकाली गयी| समाज के लोग नारे व नृत्य कर झूम रहें थे पीछे भगवान जिस रथ पर विराजमान थे वह चल रहा था| रथ सहाबगंज चौराहा, अंगूरीबाग, जैन वाटिका धारा नगरी पहुँच कर पाण्डुशिला पर भगवान आदिनाथ के सिंहासन पर विराजमान कर पूजा व अभिषेक किया गया| शाम लगभग 4 बजे यात्रा वापस चली जो रास्ते में लोगो ने अपने-अपने दरवाजों पर रोककर भगवान की आरती की व प्रसाद वितरण किया| यात्रा अंगूरीबाग, सहाबगंज चौराहा होते हुए सघवाड़ा जैन मन्दिर पर समाप्त इति श्री हुई| मन्दिर में भगवान का अभिषेक करके भगवान आदिनाथ को उनके स्थान पर विराजमान किया गया।
अध्यक्ष ऋषभशरण जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद जैन, महामंत्री दिलीप जैन, सहमंत्री शैलेन्द्र जैन व कोषाध्यक्ष दीपक जैन आदि रहे |