पूर्व प्रधान को मौत के घाट उतारनें में दो सगे भाई गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) खेत में पानी जानें के विवाद में पूर्व प्रधान पर फाबडे से हमला कर घायल कर दिया था| पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी| पुलिस नें मामले में गैर इरादतन हत्या में दो सगे भाईयों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार किया है |
थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी पूर्व प्रधान 52 वर्षीय रक्षपाल सिंह कि गोभी के खेत में पानी जानें को लेकर विवाद हो गया था| जिसमे उसके ऊपर फाबडे से हमला कर दिया गया था | जिससे पूर्व प्रधान घायल हो गये थे| परिजनों नें पहले सीएचसी उसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था | लोहिया से भी पूर्व प्रधान को रिफर कर दिया गया| कानपुर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था| इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी| जिसके बाद पुलिस नें जान लेवा हमले के मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया | थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें टीम के साथ मामले में आरोपी सगे भाई ब्रह्मानंद व सदानंद पुत्र सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से हमला करनें के प्रयुक्त किये गये फाबडे को बरामद कर लिया |