लखनऊ में हुंकार भरेंगें फर्रुखाबाद के रोडबेज कर्मी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडबेज कर्मचारी संघ के बैनर तले विभागीय कर्मी अपनी विभिन्य मांगो को लेकर लखनऊ में आयोजित होनें वाली रैली में हुंकार भरेंगे | जिसको लेकर बैठक में सभी की सहमति बनी |
शहर के लाल दरवाजा स्थित रोड़बेज के परिसर में उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का क्षेत्रीय कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे क्षेत्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह राठौड़ व क्षेत्रीय मंत्री पंकज वर्मा नें लखनऊ की रैली को सफल बनाने का सभी को संकल्प दिलाया | यूनियन के नेताओं नें कहा कि ठेका प्रथा को समाप्त करनें, डग्गामारी बंद करनें, समान कार्य के साथ समान वेतन दिये जानें आदि की मांगे प्रमुख हैं| जिनको लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है| लिहाजा लखनऊ में आयोजित रैली में सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की गयी| रैली 27 सितम्बर को होगी | अरविंद यादव, राजीव राठौर, अनूप कुमार कटियार, रमेश कुमार, बालवीर बाबू, पंकज पाल, अजीत सिंह वर्मा, अब्दुल रफीक, सुभाष चंद्र आदि कर्मचारी रहे |