पुलिस चौकी के निकट कालेज की महिला लिपिक की चेन तोड़ी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस चौकी से चंद कदम दूर टैम्पों से उतरीं इंटर कालेज की महिला लिपिक की चेन दिनदहाडे तोड़ ली गयी| लिपिक नें मामले में पुलिस को तहरीर दी | पुलिस तफ्तीश कर रही है|
शहर कोतवाली के फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल का विद्यालय आवास विकास पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हैं| विद्यालय के पीछे रेलवे लाइन के किनारे सरला यादव पत्नी स्वर्गीय राजेन्द्र यादव का मकान है| सरला यादव शहर के एनएकेपी इंटर कालेज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं| गुरुवार दोपहर वह स्कूल से घर टैम्पों से पंहुची और चेयरमैंन के विद्यालय के निकट टैम्पों से उतरी तो वहां पहले से मौजूद एक बदमाश नें उनकी चेन तोड़ने का प्रयास किया| जिस पर सरला यादव नें उसे पकड़ लिया और दोनों जमीन पर गिर गये | काफी देर प्रयास के बाद आखिर बदमाश चेन लूटने में कामयाब हो गया| सरला यादव नें बताया कि मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| कार्यवाही होगी|