बाढ़ के पानी में बच्ची की डूबने से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर के निकट बाढ़ रामगंगा का पानी आ जानें से उसमे डूबकर मासूम बच्ची नें दम तोड़ दिया | जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जांच की|

थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी अमैयापुर निवासी अवनीश राजपूत के घर के निकट बाढ का पानी आ गया है| शुक्रवार उसकी पत्नी धनदेवी अपनी भैस को पकड़ने बाढ़ के पानी की तरफ गयीं | पीछे से उनकी मासूम बच्ची 3 वर्षीय अनन्या भी पंहुच गयी और बाढ़ के पानी में डूब गयी| जब धन देवी घर आयीं तो घर पर अनन्या को ना देखकर उसकी तलाश की| काफी देर आस-पास तलाश करनें के बाद भी जब अनन्या का पता नही चला तो शक होनें पर ग्रामीणों नें बाढ़ के पानी में उसकी तलाश की तो अनन्या मृत अवस्था में गन्ने के खेत में भरे बाढ़ के पानी में उतराती मिली | सूचना मिलने पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने जानकारी ली| थानें के दारोगा उदयवीर नें शव क पंचनामा भरा|