पूर्व व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे लखनऊ से गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कारागार में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई बब्बन दुबे की पुलिस को तलाश थी| पुलिस नें उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है|
दरअसल विगत दिनों थाना मऊदरवाजा में दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे मोहम्मदाबाद के पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे को पुलिस नें धर दबोचा| दरअसल गैंगेस्टर बब्बन दुबे के खिलाफ जनपद के विभिन्य थानों में कुल 13 मुकदमें पंजीकृत थे| उसके खिलाफ कुर्की का नोटिस भी जारी हो चुका था| लिहाजा अब पुलिस कुर्की की तैयारी में लगी थी| इससे पूर्व ही पुलिस को सफलता मिली औरबब्बन दुबे को पुलिस नें लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया|

एसपी बोले गैगेस्टर की मदद करनें वालों पर भी पुलिस की नजर
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि पुलिस नें गैंगेस्टर बब्बन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं उनकी गैंगेस्टरों की मदद करनें वाले लोगों पर नजर हैं| जो भी गैंगेस्टर की मदद में संलिप्त हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही होगी| जनपद में अपराध बर्दास्त नही किया जायेगा|