पानी निकासी का रास्ता ना होनें पर गाँव बना समन्दर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होनें से गाँव समंदर में तब्दील हो गया है| लोगों को बाहर जानें के लिए गहरे पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है|
शहर से सटे गाँव देवरामपुर व नगला खैरबंद में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है| ग्रामीण गया सिंह, कमलेश कुमार नरेंद्र सिंह राजीव दुबे नें बताया कि बीते 20 वर्षों से दोनों गांवों की लगभग 50 बीघा भूमि व घरों में पानी भरा है| जिससे किसानों व व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है| पूर्व में भी प्रयास किया गया लेकिन पूर्व ईओ नें कोई कार्यवाही नही की | लिहाजा ग्रामीणों नें मांग की है कि नगला खैरबंद से नाला बघार तक पक्का नाला बनाया जाए| जिससे सम्पूर्ण पानी नाला बघार में जा सकेगा|