ट्रैक्टर से गिरकर कावड़िया गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात ट्रैक्टर से गिरकर कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे परिजनों नें देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसका उपचार चल रहा है|
थाना राजेपुर के ग्राम दहेलिया निवासी 26 वर्षीय मुन्ना सिंह सोमवंशी पुत्र कुंवर बहादुर सिंह ट्रैक्टर से गाँव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर से गोला लखीमपुर खीरी गया था| बीती रात जलाभिषेक करके ट्रैक्टर में सबार होकर लौट रहा था| थाना राजेपुर के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्पीड ब्रेकर आ जानें से मुन्ना सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गया| आधी रात लगभग 12 बजे उसे परिजन शेर सिंह नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|