चित्र ही जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार है: विजय यादव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फोटो प्रदर्शनी में छायाकारों नें अपने-अपने फोटो प्रदर्शित किये| जिसमे समाज के विभिन्य पहलुओं को दर्शाया गया| एक से बढ़कर एक छायाचित्र नजर देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दवा गये|
शहर के नाला मछरटटा स्थित एनएकेपी डिग्री कालेज के सामनें सेवा सदन में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाज सेवी विजय यादव नें फीता काटकर शुभारम्भ किया | इसके पश्चात् प्रदर्शनी को आम जनमासन के लिए खोला गया| प्रदर्शनी में शहीदों एवं नगर की विभिन्न समस्याओं का अपने कैमरे की पैनी नज़र से समसामायिक चुनौतियों के साथ अपने अपने चित्रों के द्वारा प्रदर्शित की। वरिष्ठ छायाकर रवीन्द्र भदोरिया, जितेंद्र दीक्षित, अंशुल गंगवार, अक्षय दीक्षित, अनुराग पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, भानुशंकर वर्मा, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, गौरव तिवारी सीपू ,दीपक शुक्ला, शान्तनु कटियार ,भारत सिंह ऋतू पाण्डेय ने कही बाढ़, तो कही आजादी का अमृत महोत्सव मेला दशहरा, सामाजिक जन-जीवन, पशु-पक्षी, सांस्कृतिक कार्यकम आजादी के दीवानो का उत्सव छायाचित्रों के माध्यम से दिखाया|
मुख्य अतिथि विजय यादव ने कहा छाया-चित्र किसी देश की सभ्यता का इतिहास बताता है| उन्होंने कहा एक कलाकार समाज, देश और राष्ट्र के विकास में योगदान देता है, फोटोग्राफी प्राचीन कला है, जो गुफाओं और इतिहास के पथ में सदैव से मिलती है, वर्तमान समय में एक कलाकार सकारात्मक चिन्तन के साथ कार्य करते हुये समाज नगर राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी के साथ जो जहाँ पर है वह कार्य करे| उन्होंने कहा कि एक बेहतर चित्र ही जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादकर है| इस अवसर पर डॉ. रामकृष्ण राजपूत, वरिष्ठ छायाकार रविंद्र भदौरिया, विनय सिंह, संजय गर्ग, राजेश निराला ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये| स्वर्गीय राम नारायण पांडेय की स्मृति में कला गौरव सम्मान 2023 लक्ष्मीकांत भारद्वाज को दिया गया| जो काफी लंबे समय से फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं| छायाचित्र की प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ फोटोग्राफर स्वर्गीय राम नारायण पांडेय की स्मृति में आयोजित किया गया|
उन छायाकारो को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने फोटो प्रदर्शनी मे सहभागिता की| उन छायाकारो को कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया| कला प्रेमी छाया मित्र विजय यादव एवं डॉ. रजनी सरीन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इस दौरान केक भी काटा गया| डॉ. रजनी सरीन का स्मृति चिन्ह उदय पाल ने प्राप्त किया| कार्यक्रम में अजीत अग्निहोत्री, सुशील मिश्रा ,नीरज दीक्षित, जेएनआई न्यूज के ब्यूरो चीफ दीपक शुक्ला, अरविंद शर्मा, मुकेश शुक्ला , सत्यव्रत पांडेय ,मुकेश दीक्षित , अमर साध, रॉबिन साध,आलोक त्रिवेदी, रितु पांडेय, अमित राठौर आदि रहे| फोटोग्राफी दिवस के कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया| अंत में कार्यक्रम के संयोजक अनुराग पाण्डेय रिंकू ने सभी का आभार व्यक्त किया|