बाढ़ में पलटी ट्रेक्टर ट्राली, बड़ा हादसा टला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा और रामगंगा में उफान हैं| जिससे निचले व तटवर्ती इलाके के ग्रामीण मुसीबत में हैं| सड़कों पर भी सैलाब नजर आ रहा है| सड़क पर चल रहे सैलाब में ट्रैक्टर ट्राली बहकर सड़क किनारे पलट गयी जिससे उसमे बैठे ग्रामीणों को बमुश्किल निकाला गया |
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर, चाचूपुर, राजेपुर, अलीगढ़, मोहद्दीपुर, भावपुर चौरासी , कुतलूपुर, सबलपुर, कंचनपुर शीशराम की मढैया व चित्रकूट आदि गांवों में भीषण सैलाब है| एक दर्जन से ज्यादा सड़के भी टूट गई हैं| पशुओं को हरे चारे की दिक्कत हो रही है| राजेपुर कस्बा तिराहे पर बाढ का पानी चल रहा है| तिराहे के पास से गुजर रही ट्रैक्टर ट्राली तेज सैलाब में वह कर सड़क किनारे पंहुची और पलट गयी | जिसके बाद उसमें बैठे चार सबारियों को सकुशल निकाला गया| बाद में पुलिस नें रास्ता बंद करा दिया|
राजेपुर विद्युत घर में भरा पानी, सप्लाई बंद
राजेपुर विद्युत् शव स्टेशन के भीतर पानी भर गया है| बिजली घर में सप्लाई बाधित होनें से लगभग एक सैकड़ा गाँव पूरी तरह से अँधेरे में समा गये हैं |
गंगा और रामगंगा में पानी का स्तर
गंगा में 137.35 मीटर जल स्तर दर्ज किया गया| गंगा के खतरे का चिन्ह 137.10 पर दर्ज है| नरौरा बांध से 3,11996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा 136.70 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में 11462 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|