जिले भर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट से हुई, जहां सांसद मुकेश राजपूत नें राष्ट्रीय ध्वज फहराया| सांसद मुकेश राजपूत के साथ ह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, विधायक सुशील शाक्य, विधायक डॉ. सुरभि आदि के साथ सभी को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर सेवा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देनें वाले रक्षा कर्मियों के परिजनों को अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने जाकर नेता सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा कलेक्ट्रेट गेट पर जाकर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया | कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सुभाष चन्द्र अनेक लोग मौजूद थे।
सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा नें विकास भवन में ध्वाजारोहण किया| इसके बाद विकास भवन सभागार में 12 अक्टूबर 2021 को पश्चिम बंगाल में कर्तव्य निर्वाहन करनें के दौरान भागीरथी नदी में डूबने से मौत हो गयी थी| उनके परिजनों को सम्मानित किया गया | जिला कारागार में कारागार अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन में ध्वजारोण कर सभी को राष्ट्र की सुरक्षा व सम्मान का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता की भावना जगाने व कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही म्युनिस्पल इंटर कालेज में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ रविन्द्र कुमार के साथ अमृत वाटिका का अनावरण किया| लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, उप निदेशक कृषि प्रसार भवन के कार्यालय आदि विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ अनेक गैर सरकारी संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। संविलियन विद्यालय नदौरा विकास खंड मोहम्मदाबाद में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ| मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी भारती शाक्य नें ध्वजारोहण किया | अध्यक्षता एसएससी अध्यक्ष शाहवीर द्वारा की गयी | विशिष्ठ अतिथि एआरपी कौशल किशोर दीक्षित रहे | संचालन युवा साहित्यकार व अध्यापक वैभव सोमवंशी नें किया | इस दौरान संकुल प्रभारी अभिषेक यादव, अध्यापक नवल किशोर, अनूप कुमार, देवेन्द्र सिंह, विकास कुमार, महेंद्र यादव आदि रहे|
अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन नें निकाली तिरंगा यात्रा
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दोपहर गुरुगाँव देवी मंदिर से शुरू तिरंगा यात्रा बीबीगंज, तिकोना, पक्का पुल, चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल सराय होती हुई लाल दरवाजे पर समाप्त हुई| संगठन की बीबीगंज युवा कमेटी नें यात्रा का संयोजन किया | तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल व बाइक सबार शामिल हुए | हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा भी यात्रा में शामिल हुए|
सपा कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें पदाधिकारीयों के साथ झंडा रोहण किया| इसके साथ ही आगामी 2024 में केंद्र में ‘इंडिया’ की सरकार बनानें का संकल्प लिया | अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश हाजी अहमद अंसारी, जहान सिंह, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी जितेन्द्र यादव (सिरौली) वाले, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, जहान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शशांक सक्सेना, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ केके यादव, मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव आदि रहे |
एमआर एसोसिएशन नें किया ध्वजारोहण
उत्तर-प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव नें शहर के होरी लाल मार्केट में झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया| इस दौरान अध्यक्ष संगीत त्रिपाठी, सचिव कपिल दिवाकर, अनुराग मिश्रा, पंकज दीक्षित, कुलदीप मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, मनु दुबे, अंकित मिश्रा, शेखर शर्मा आदि रहे |
सीपीआई में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
सीपी इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखाबाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए| मुख्य अतिथि आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चन्द्र गोयल आदि रहे | उप निदेशिका अंजूराजे नें सभी को देश सेवा का संदेश दिया| मुख्य अतिथि नें कहा कि स्वतंत्रता की कीमत का आंकलन पूर्वजों का अपमान होगा| प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चन्द्र शर्मा आदि रहे |
भाजयुमों नें निकाली तिरंगा यात्रा
भाजयुमों की तिरंगा यात्रा टाउन हाल से तिरंगा यात्रा शुरू हुई| बाइकों पर तिरंगा लिये कार्यकर्ता निकले | यात्रा का समापन बद्री विशाल कालेज पर हुआ | इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजयुमों मयंक बुंदेला, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, भाजयुमों जिला मंत्री यात्रा संयोजक अंकित तिवारी, भाजपा जिला मंत्री अभिषेक वाथम,रानू दीक्षित, मंडल महामंत्री बीजेपी शिवम दुबे आदि रहे| भाजपा कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें ध्वजा रोहण किया|