आरोपी पूर्व सैनिक व पत्नी पर भतीजे की हत्या का मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात पूर्व सैनिक नें भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी पूर्व सैनिक भीम सेन राजपूत उर्फ भीमा नें अपने भतीजे 30 वर्षीय रामगोपाल राठौर को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी| गोली सिर से होते हुए सीने में लगी| जिससे रामगोपाल को लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया |
वहीं मृतक के परिजनों नें आरोपी भीमसेन की भी पिटाई कर दी| उसे गंभीर हालत में एमएच में भर्ती किया गया| मृतक के पिता बालक राम की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी भीमसेन उसकी पत्नी कृपान्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| वहीं पुलिस नें हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद की है| मंगलवार को पुलिस नें राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ. सुमित शाक्य नें किया| जिसमे एक ही बुलेट मिला है| जिससे एक ही गोली मारे जानें की पुष्टि हुई | कोतवाल सचिन कुमार सिंह नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी भीमसेन गंभीर है| उसका उपचार चल रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया गया है|